कालाढूंगी -(ज़ुबैर आलम) कालाढूंगी में प्रतिदिन बिजली की कटौती की जा रही है 20 मिनट लाइट आने के बाद फिर से 25 मिनट का स्टॉप लिया जाता है ऐसा दिन और रात में कम से कम रोजाना 25 बार किया जाता है जिससे लोगों के कारोबार में भी काफी परेशानी आ रही है और जहां मौसम में 40 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा है वही बिजली की कटौती की वजह से लोग गर्मी से परेशान है और आजकल स्कूल कॉलेज भी बंद है ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है ऑनलाइन पढ़ाई में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वही बिजली विभाग के अधिकारि दीपक बिष्ट ने बताया कि आज कल आंधी तूफान की वजह से लाइट में कटौती की जा रही थी जगह-जगह पेड़ गिरने से परेशानी आ रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे अगर आंधी तूफान ने परेशान नहीं किया तो लाइट के किसी भी कार्य में कोई परेशानी नहीं आएगी वहीं बाजार में लाइट के जरिए काम करने वाले दुकानदारों ने भी लाइट के कटौती की शिकायत की ज्यादातर ट्रांसपोर्ट और इलेक्ट्रिक के कामों में भी दिक्कत रोजमर्रा की जिंदगी में बिजली कटौती की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Related Posts
तेज़ रफ़्तार कार चालक ने तीन बाइकों को रौंदा, दो की मौत, चार घायल….
ख़बर शेयर करें -लापरवाही से वाहन चला रहे एक युवक ने एक के बाद एक तीन बाइकों को टक्कर मार…
डॉक्टर हरीश रावत का धनौरी पी जी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान पद पर चयन…
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व शोध छात्र डॉक्टर हरीश रावत का…
कोरोना काल में लोगो की मदद करने वाले लोगो को किया गया सम्मानित
ख़बर शेयर करें – काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर मुख्य बाजार स्थित एसआरएस मॉल के भाजपा के सभागार में सम्मानित…
