आउटसोर्स कोविड काल में रखें गये स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) आउटसोर्स पर कोविड काल में रखें गये स्वास्थ्य कर्मियों का पंडित रामसुमेर शुक्ला मेडिकल कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।

वही इन स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार शाम को कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। कोविड काल में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त गए स्वास्थ्य कर्मियों ने सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक हल्द्वानी रोड़ स्थित मेडिकल कॉलेज धरना प्रदर्शन किया।

 

वही उन्होंने शाम को कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। कैंडल मार्च मेडिकल कॉलेज से शहर के डीडी चौक चौराहे, गांधी पार्क, रोडवेज,होते हुए मेडिकल कॉलेज पर सम्पात हुआ।

 

इस दौरान ज्योति टम्टा, रजनी, सपना, तनुजा, रामनिवास, विकास, दीपक,राखी रावत, रानी मंडल सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *