काशीपुर-(सुनील शर्मा) बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है। हनुमान नगर निवासी सचिन कुमार पुत्र लीलाधर ने पुलिस में तहरीर देकर कहा था कि 19 दिसम्बर को उसकी हीरोहोण्डा सीडी डीलक्स बाइक संख्या यूपी-21-एबी-2546 संडे मार्केट के पास खड़ी थी कि कोई उसे चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत बाइक चोरी का केस दर्ज कर बाइक बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये। आज कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार व कांस्टेबल संजय कुमार ने उक्त बाइक बरामद कर ली है। बाइक कचनाल गाजी निवासी एक किशोरी द्वारा चोरी की गई थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Related Posts
पौड़ी ने जीता’’ बालिका ओपन वर्ग की राज्य आमंत्रण वालीबॉल प्रतियोगिता का खिताब……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के मार्ग दर्शन एवं जिला प्रशासन चमोली के तत्वावधान में खेल विभाग चमोली…
लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान के लिए समस्त विकासखंड़ों के मतदाताओ को किया गया जागरूक……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए समस्त विकासखंड़ों के मतदाताओ को…
काशीपुर में आवास विकास में नहीं होने दिया जाएगा अतिक्रमण: दीपक बाली
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- आवास विकास स्थित शिव मंदिर के पास कम्युनिटी सेंटर की जगह पर किए जा रहे निर्माण …
