डेढ महीने पुराना लाज में बैड के नीचे छुपा मिला महिला का शव…

ख़बर शेयर करें -

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र जाखन पुलिस चौकी का मामला

देहरादून-(एम सलीम खान) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक लाज में हत्या कर शव को बैड के नीचे छिपा दिया गया।इसकी जानकारी करीब एक से डेढ़ महीने बाद बृहस्पतिवार को लगीं। पुलिस और फारेसिक की टीम इस मामले की जांच कर रही है।यह पूरा मामला राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली जाखन पुलिस चौकी का है।

जहां एक निजी लाज में एक 31 वर्षीय महिला का गला हुआ शव मिला है। बृहस्पतिवार को आस पास के रहने वाले लोगों को भयंकर बदबू आने आई, तो उन्होंने इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद पड़े कमरे की जांच की तो वहां लाज के बैड के नीचे शव मिला। पुलिस ने शुरुआती जांच के दौरान कहा कि जिस लाज में महिला ठहरी हुई थी,उसी में उसका पति भी ठहरा हुआ था, लेकिन महिला के पति का कुछ पता नहीं है।

बताया जा रहा है कि दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और महिला मंसूरी में कही कार्यरत थी। महिला का शव मिलने की सूचना पर मौके पर एस ओ राजपुर, सीओ डालनवाला,अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून,व फारेसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लाज स्वामी से पूछताछ शुरू कर दी है।इस हत्याकांड के खुलासे के पुलिस जुट गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *