लालकुआं (ज़फर अंसारी) लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चेकिंग दौरान एक कच्ची शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने करीब 68 पाउच कच्ची शराब के बरामद किये। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के चलते कोतवाल संजय कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ धर पकड़ अभियान चलाया है जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बिन्दूखता के गौलानदी पार श्रीलंका टापू के पास जंगल से कच्ची शराब तस्कर जसविंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी नजीमाबाद ढौराडाम थाना किच्छा ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 68 पाउच अवैध कच्ची शराब के बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है वही बताया जा रहा है कि उक्त शराब तस्कर अपराधी किस्म का व्यक्ति हैं जो पूर्व में भी पकड़ा जा चुका है । इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से बरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश कुमार सागर, हेड कांस्टेबल पदम सिंह ,तरुण मेहता ,कमल बिष्ट शामिल थे।
Related Posts
एसएसपी ऊधम सिंह नगर का सख्त रुख, कमीशनखोरो के विरुद्ध होगी सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही…..
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लाभार्थीयो को सहायतार्थ आवंटित धनराशि के चैक को उपलब्ध कराए जाने के एवज…
शहीद मन्दीप सिंह रावत की पुण्यतिथि पर ब्लड डोनेट का आयोजन……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- आदर्श विद्यालय रा.ई का. कोटद्वार में लॉयंस क्लव डिग्निटी कोटद्वार डिग्निटी द्वारा शहीद मन्दीप सिंह रावत…
तहसील दिवस में दर्ज हुई 40 शिकायतें 28 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- स्व० ऋषि बल्लभ सुंदरियाल राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉ०…
