हरिद्वार (वंदना गुप्ता) कुंभ 2021 को लेकर अखाड़ों में तैयारियां अपने अंतिम चरणों पर हैं सभी अखाड़ों की धर्मध्वजा की तारीख नजदीक आ रही है जिसके लिए अखाड़े के रमता पंच अखाड़ों में पहुंच रहे हैं इसी बीच हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े के रमता पंच भी 25 तारीख को अखाड़े में पहुंचेंगे जिसकी तैयारियों को लेकर निरंजनी अखाड़े के सचिव रविन्द्र पूरी ने आज एसएमजेएन पीजी कॉलेज में लगने वाली छावनी का निरीक्षण किया निरंजनी अखाड़े की छावनी का निरीक्षण करते हुए अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी ने बताया कि आगामी 25 फरवरी को अखाड़े के रमता पंच अपनी छावनी में पहुंचेंगे जिसके बाद 3 मार्च को छावनी से धूमधाम से पेशवाई निकलेगी इनका है कहना है कि पेशवाई के लिए सभी समाज इलाहाबाद से आ गया है जिसमें चांदी के सिंहासन चांदी के भाले के साथ सभी संतों की छड़िया पहुंच गई है इस पेशवाई में अखाड़े के हज़ारों नागा सन्यासी और 50 से ज्यादा महामंडलेश्वर शिरकत करेंगे उन्होंने बताया कि पेशवाई की भव्यता को बढ़ाते हुए हेलीकाप्टर और ड्रोन से पेशवाई पर पुष्पवर्षा की जाएगी कुंभ मेले में अखाड़ों की पेशवाई काफी भव्य और आकर्षण का केंद्र होती है मगर क्रोना महामारी के कारण सभी अखाड़ों द्वारा पेशवाई को सीमित किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में साधु संत मौजूद ना रहे मगर पेशवाई को भव्य और सुंदर बनाने के लिए अखाड़ों द्वारा हेलीकॉप्टर से भी फूलों की वर्षा करने की तैयारी की जा रही है जिसे पेशवाई का नजारा अलग ही देखने को मिलेगा
Related Posts
सितारगंज- जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया…
ख़बर शेयर करें -सितारगंज- जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों के साथ नवीन…
नहीं थम रहा अग्निपथ का विरोध,अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग पर डटे हुए हैं युवा….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-भले ही देश की तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर अग्निपथ योजना को लागू करने…
हल्द्वानी में टैक्स चोरी का गोरखधंधा ‘मछलियां’ फंसीं, ‘मगरमच्छ’ आज़ाद….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी में टैक्स चोरी का गोरखधंधा ‘मछलियां’ फंसीं, ‘मगरमच्छ’ आज़ाद…. शेर अफगन (संपादक) टैक्स चोरी का…
