पंतनगर विश्वविद्यालय को मिलेगा केन्द्रीय विद्यालय का दर्जा-गणेश जोशी…

ख़बर शेयर करें -

तीन दिवसीय जनपद दौरे पर पंतनगर और रुद्रपुर पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी

भाजपाई ने किया जोरदार स्वागत जन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करे अधिकारी-कृषि मंत्री

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) पंतनगर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी अपने तीन दिवसीय जनपद दौरे पर रुद्रपुर और पंतनगर पहुंचे। जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कृषि मंत्री ग्रेट जोशी ने पंतनगर विश्वविद्यालय को फिर से बुलंदियों पर पहुंचाने का प्रयास करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने पर सरकार की तवज्जो देने की बात कही। पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जोशी ने कहा कि कभी यह विश्वविद्यालय एशिया में पहले स्थान पर होता था। अब इस को फिर से बुलंदियों पर ले जाने के प्रयास किए जाएंगे।

 

जिससे  पंतनगर विश्वविद्यालय को 5 गुना अधिक बजट मिल सके और उसके आर्थिक दिक्कतें दूर हो सके। घाटे में चल रहे तराई बीज विकास निगम को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि 1 साल के अंदर इसको लाभ का उपक्रम बनाया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि भूमि के लिए कम होते रकबे पर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि मक्का बाजरा जैसी फसलों को पहाड़ पर प्रोत्साहित किया जाएगा। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि जल्दी चकबंदी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिससे कृषि भूमि को बचाया जा सके। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा नेता ओम प्रकाश राय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

किसानों की आय दोगुनी करने पर काम करें विज्ञानिक पंतनगर यूनिवर्सिटी सेंटर में आयोजित समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वैज्ञानिकों को कृषि के क्षेत्र में और भी शोध कार्य करने की आवश्यकता है। जिससे किसानों की आय दोगुनी की जा सके। विश्वविद्यालय कुलपति डॉ एके शुक्ला ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में कृषि मंत्री गणेश जोशी को जानकारी देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय आईसीएमआर रैकिंग में प्रथम स्थान पर है। कृषि मंत्री ने पत्रकार विश्वविद्यालय की समस्याओं पर कुलपति से कहा कि वे अपने स्तर की समस्याओं का निस्तारण 15 दिन के अंदर कर देंगे।

 

शासन स्तर की समस्याओं के बारे में विस्तृत रिपोर्ट उन्हें भेज दी जाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को वार्ड पुर के ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष महेश सिंह राठौर से सोमवार को सौंपा ज्ञापन सौंपकर  कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीब लोगों ने आवेदन किए थे। इनके कच्चे मकान है और यह लोग अपनी भूमि की रजिस्ट्री करवाने में असमर्थ हैं। पीएम आवास योजना के अंतर्गत जमीन की रजिस्ट्री ना होने के कारण आवास का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि इससे पूर्व लाभार्थियों के पास पात्र जमीन की चौहद्दी के आधार पर ही प्रधानमंत्री आवास लाभ योजना का दे दिया गया। विकासखंड बाजपुर के अधिकारियों के द्वारा नए तथाकथित आदेश का हवाला देकर गरीबों और उनके हाथ में वंचित किया जा रहा है। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *