आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की गई अभद्रता दुर्भाग्यपूर्ण-मीना शर्मा…..

ख़बर शेयर करें -

 

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची जहां उन्होंने कोविड-19 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया यहां शर्मा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को देहरादून में कोविड-19 के दौरान रखे गए स्वास्थ्य कर्मी निकाले जाने के बाद सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर रहे थे

 

जिन पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक बल प्रयोग कर सड़कों पर दौड़ा दौड़ा कर मारा गया जिसमें कई संविदा कर्मी चोटिल भी हो गए शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के दौरान संविदा कर्मियों ने अपनी जान हथेली पर रखकर स्वास्थ्य विभाग की मदद की थी लेकिन अब इन्हें अनावश्यक हटा दिया गया है यही नहीं शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं इन कर्मियों पर बल प्रयोग किया गया है

 

जो निंदनीय है शर्मा ने कहा कि वह इन कर्मियों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगी इस अवसर पर शर्मा के साथ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली पूनम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अन्य संविदा कर्मचारी उपस्थित थे बाद में सभी कर्मचारी उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह से भी मिले और संबंधित घटना का ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *