सड़क निर्माण पूरा न करने के विरोध में प्रदर्शन, शांति विहार भू्रारानी संपर्क मार्ग पर लगाया जाम धरना प्रदर्शन…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) नगर निगम के उदासीन रवैए से आम जनमानस का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर वार्ड वासियों ने सड़क पर बैठकर अपने गुस्से का इजहार किया।इस दौरान लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।

 

शनिवार को शाति विहार के रहने वाले मोनू गगनेजा और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा वार्ड वासियों के साथ रेलवे फाटक शांति विहार मार्ग पर एकत्रित हुए और सड़क पर बैठकर कर धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांकेतिक जाम लगा दिया। वार्ड वासियों का आरोप था कि जुलाई 2021 को निगम द्वारा सड़क निर्माण को लेकर यहां चिकनी मिट्टी डालकर शिलान्यास किया गया था। लेकिन नौ महीने गुजरने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। सड़क की जगह सिर्फ मिट्टी ही है।

 

जिसकी वजह से यह सड़क गढ्ढों और उखड़ खबड पडी है। यहां आएं दिन कोई न कोई घटना हो रही है।लोक दो पहिया वाहनों से लगातार घायल हो रहें हैं। वही तेज हवाओं के कारण दिन सड़क पर पड़ी मिट्टी उड़ती रहती है। उन्होंने कहा कि इसी रोड़ पर दो विधालय है, बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों का आरोप है कि मेयर रामपाल सिंह बजट नहीं होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।मोनू गगनेजा ने कहा कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो नगर निगम के मुख्य द्वार पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

 

वही मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि सड़क का बेस डालकर उसे मजबूत किया जा रहा है।इस सड़क के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए का बजट बनाया गया है। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कुछ लोग राजनीति चमकाने का काम कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों में ज्ञानेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, पुष्पेन्द्र शर्मा, रहमान खान, मनोज कुमार, प्रवेश कुमार, कपिल कालरा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *