हल्द्वानी में यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाईं फांसी,कारण स्पष्ट नही……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी बताया जाता है कि उक्त महिला करीब तीन दिन पहले मायके से लौटी थी मकान मालकिन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सब विच्छेदन गृह भेज दिया। रामपुर रोड सावित्री कालोनी पर्वतीय मोहल्ला में पंकज नायक अपनी पत्नी पूजा और डेढ़ साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहता है। वह मूल रूप से अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है

 

और मेंहदी आर्टिस्ट का काम करता है। करीब तीन माह पहले ही वह प्रभा पांडे के घर पर किराये पर रहने आया था। बताया जा रहा है कि रविवार को रात करीब आठ बजे पंकज ने अपनी पत्नी को फोन किया। 4-5 बार फोन करने पर भी फोन नहीं उठा तो उसने मकान मालकिन को फोन कर देखने को कहा।

 

जब मकान मालकिन कमरे में पहुंची तो अंदर का नज़ारा देख उसके होश उड़ गये। अंदर पूजा का शव फंदे से लटक रहा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और पंकज को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंकज ने बताया कि वह पूजा को तीन दिन पहले ही रामनगर स्थित मायके से लाया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *