
रुद्रपुर-(एम सलीम खान) नगर की आदर्श कालोनी घास मंडी में शहीद पार्क से धार्मिक स्थल हटाने के बाद वहां रहने वाले लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।नगर निगम रुद्रपुर की इस कार्रवाई से भड़के लोगों ने पार्क में धरना दिया।इस दौरान दर्जनों महिलाओं ने नगर निगम की कार्रवाई से आक्रोशित होकर धरना प्रदर्शन किया।
इन महिलाओं ने पार्क में धार्मिक स्थल के निर्माण की मांग को लेकर धरना दिया। रविवार को आदर्श कालोनी घास मंडी में दर्जनों की संख्या में महिलाएं एकत्र हुई और शहीद पार्क के बाहर धरना पर बैठ गई।इस दौरान उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ा विरोध जताया। महिलाओं का कहना था कि नगर निगम ने राजनीति दबाव के चलते धार्मिक स्थल हटाने की कार्रवाई की है।
इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक स्थल के पुनः निर्माण की मांग उठाई। वही वहां मौजूद कुछ लोगों ने भेदभाव करने का आरोप लगाया। वही कुछ लोगों का कहना है कि दो राजनीति नेता अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।एक बुजुर्ग ने बताया कि इस मामले को लेकर दो भाजपा नेता राजनीति करने में जुटे हैं।
हालांकि उन्होंने नाम बताने से इंकार किया, लेकिन फिर भी बातों बातों में कहा सत्ता पक्ष के दो नेता निगम पार्षद चुनावों को लेकर वार्ड की महिलाएं और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान धरना देने वाली महिलाओं में ज्ञानवती, राजकुमारी, शीला देवी, ममता,छाया, राजरानी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।
