दुखद जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ सर्जन डॉ बृजवाल की इलाज के दौरान मृत्यु…

ख़बर शेयर करें -

सरकारी और निजी चिकित्सालयो में शौक दी श्रद्धांजलि

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) पंडित जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ सर्जन डॉ यतेन्द्र बृजवाल का उपचार के दौरान निधन हो गया। जिससे सरकारी और निजी चिकित्सालयो में शौक की लहर दौड़ गई।उनकी मौत की खबर से पूरे जिले में शौक की लहर दौड़ गई। रुद्रपुर, गदरपुर, किच्छा, सहित अन्य सरकारी और निजी चिकित्सालयो में तैनात चिकित्सकों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

 

आपकों बता दें कि रुद्रपुर के जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ सर्जन डॉ यतेन्द्र बृजवाल बेहद सरल और सहज स्वभाव के चिकित्सक थे। अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान चिकित्सक बृजवाल के निधन से उनके द्वारा उपचार किए जा रहे मरीजों को बड़ा सदमा पहुंचा है।वह लंबे समय से जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके अलावा उनके सरल स्वभाव से प्रेरित होकर हर राजनीतिक, सामाजिक व्यक्ति उनका सम्मान करता था।

 

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शौक व्यक्त किया है। वही अलग-अलग सरकारी और निजी चिकित्सालयो में शौक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *