हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के मनसा देवी हिल बाईपास पर हनुमान मंदिर परिसर के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मृतक की पहचान देवेंद्र शर्मा उर्फ शिवा के रूप में हुई जो मंदिर के स्वामी और अधिवक्ता थे पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है मनसा देवी हिल बाईपास पर हनुमान मंदिर परिसर में देवेंद्र शर्मा उर्फ शिवा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने पर हरिद्वार सीओ सिटी अभय सिंह का कहना है कि मनसा देवी हिल बाईपास पर हनुमान जी के मंदिर के बराबर में एक कमरा है उसमें देवेंद्र शर्मा उर्फ शिवा जो पेशे से अधिवक्ता है और यहीं पर रहते थे उनका शव मिला है पुलिस को स्थानीय निवासियों द्वारा सूचना दी गई थी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इनका कहना है कि शव पर किसी तरह के निशान नहीं मिले हैं परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई है पुलिस इस मामले में जांच कर रही है मृतक लंबे समय से अपने इसी मंदिर में रहा करता था बताया जा रहा है कि कुछ लोग हर रोज शाम के समय मृतक से मिलने आया करते थे अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसमें इस बात का खुलासा होगा कि मौत का कारण आखिर क्या रहा यदि रिपोर्ट किसी घटना पर की और इशारा करती है तो पुलिस की जांच हत्या के एंगल से भी की जाएगी
Related Posts
सामान्य लोकसभा चुनाव के दायित्व आवंटन के संबंध में आयोजित की समीक्षा बैठक…..
ख़बर शेयर करें -सभी नोडल व सहनोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों को ठिक से समझने और चुनाव के संबंध में…
यहाँ खाई में कार गिरने से सवार महिला की मौत,तीन लोग गंभीर रूप से घायल…….
ख़बर शेयर करें -देहरादून-विकासनगर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बैराट के पास एक कार खाई में गिर गई।…
आपदा को अवसर बनाने की जुगत, टैक्सी चालकों को पड़ी भारी
ख़बर शेयर करें -नैनीताल– (जफ़र अंसारी) विगत दिनों भारी बारिश के चलते नैनीताल जनपद के कई मार्ग अवरुद्ध हो गए…
