काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर के मिस्सरवाला में अमरूद के बाग में सिलेंडर में आग लगने से युवक झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को 108 की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आपको बता दें कि काशीपुर कोतवाली के मौहल्ला किला में रहने वाला 35 वर्षीय सोनू पुत्र चंदन सिंह कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्सरवाला में पिछले 4 वर्षों से अमरूद का बाग ठेके पर लेकर चला रहा था। देर रात गैस सिलेंडर फटने से उसकी झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी अरविन्द चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया तथा गम्भीर रूप से घायल सोनू को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक सोनू पांच भाई बहनो मे तीसरे नंबर का था। म्रतक सोनू की शादी 2015 में हुई थी तथा कुछ समय पहले इसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। मृतक अपनी माँ प्रेमवती के साथ बाग में रहता था। घटना किसी संबंधी के यहाँ शुभ कार्य होने के कारण मृतक की माँ प्रेमवती वहां चली गई थी। उसके जाने के बाद यह घटना घटित हो गयी।
Related Posts
राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान विश्व फिजीयोथेरेपी सप्ताह 2023 का देवभूमि उत्तराखंड से हुआ आगाज…..
ख़बर शेयर करें -देहरादून- नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) एवं स्टूडेंट असोसिएशन ऑफ फिजीकल थैरेपी (एसएपीटी इंडिया) के संयुक्त तत्वाधान…
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेसजनों ने मिठाई बाटकर ज़ाहिर की खुशी……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- कर्नाटक प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजों मे कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित कांग्रेसजनों ने…
पुलिस लाइन जनपद उधम सिंह नगर में पुलिस उपाधीक्षक संचार द्वारा जिले की ट्रैफिक यूनिट की ली गई गोष्टी…..
ख़बर शेयर करें -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा०मंजुनाथ टि. सि. महोदय के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक संचार श्री आर0डी0 मठपाल द्वारा जनपद…
