काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर के मिस्सरवाला में अमरूद के बाग में सिलेंडर में आग लगने से युवक झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को 108 की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आपको बता दें कि काशीपुर कोतवाली के मौहल्ला किला में रहने वाला 35 वर्षीय सोनू पुत्र चंदन सिंह कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्सरवाला में पिछले 4 वर्षों से अमरूद का बाग ठेके पर लेकर चला रहा था। देर रात गैस सिलेंडर फटने से उसकी झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी अरविन्द चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया तथा गम्भीर रूप से घायल सोनू को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक सोनू पांच भाई बहनो मे तीसरे नंबर का था। म्रतक सोनू की शादी 2015 में हुई थी तथा कुछ समय पहले इसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। मृतक अपनी माँ प्रेमवती के साथ बाग में रहता था। घटना किसी संबंधी के यहाँ शुभ कार्य होने के कारण मृतक की माँ प्रेमवती वहां चली गई थी। उसके जाने के बाद यह घटना घटित हो गयी।
Related Posts
18 हज़ार से अधिक नशे की गोलियों सहित 02 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -उधमसिंहनगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ मंजुनाथ टि सि महोदय के आदेशानुसार नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे…
प्रतियोगिता के छठे दिन खेले गए लीग के तीन मैच…….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-75 वीं एच० एन० पांडे मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 , प्रायोजित दि नैनीताल बैंक व…
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में नगर निकायों के कार्यो की समीक्षा……
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में नगर निकायों के कार्यो की समीक्षा की। उन्होने…
