हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में हुई पप्पन नाम के व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है लूट के दौरान सिर में डंडे से वार कर पप्पन की हत्या को अंजाम दिया गया था पुलिस ने हत्यारोपी जिला सहारनपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया दोनो आरोपियों ने मकान का किराया चुकाने के लिए स्कूटी लूट का इरादा बनाया ताकि उसे बेचकर मकान का किराया चुका सके मामले का खुलासा करते हुए हुए हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने बताया कि 22 फरवरी की रात को हाईवे पर पप्पन स्कूटी से अपने घर की तरफ जा रहा था मोबाइल पर आई कॉल रिसीव करने के लिए जैसे ही उसने स्कूटी रोकी तभी पीछे से नवीन और गुरमीत ने लाठी से उसके सिर में कई वार कर दिया और स्कूटी लूटकर फरार हो गए पुलिस ने दोनों आरोपियों को चेकिंग के दौरान पथरी पावर हाउस से दोनो को गिरफ्तार किया और सख्ती से पूछताछ करने पर हत्या की बात कबूल कर ली है मकान का किराया न चुकाने की वजह से दोनों ने लूट की योजना बनाई थी वही उन्होंने बताया कि दोनो आरोपियों तक पहुँचने में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से बड़ी मदद मिली है इनसे लूटी हुई स्कूटी और हत्या में शामिल डंडे को बरामद कर लिया है।मकान का किराया देने की वजह से आरोपियों द्वारा पप्पन की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई पुलिस ने हत्या करने वाले दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया मगर सवाल यही खड़ा होता है कि सिर्फ किराया देने के लिए आरोपियों द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया गया
Related Posts
आठ परिवारों को घर खाली करने का नोटिस जारी दरारों की जद में आया कर्णप्रयाग…..
ख़बर शेयर करें -जोशीमठ के बाद अब दरारों की जद में आया कर्णप्रयाग,आठ परिवारों को घर खाली करने का नोटिस…
11 वर्ष पूरे होने पर आप ने बनाया पार्टी का स्थापना दिवस / संविधान दिवस…..
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार- आम आदमी पार्टी ने पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस और संविधान दिवस बड़ी…
विधानसभा अध्यक्ष ने कारगिल युद्ध में शहीदों के शौर्य दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर प्रतिभाग किया……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- विधानसभा अध्यक्ष ने बद्रीनाथ मार्ग कोटद्वार में स्थित प्रेक्षागृह में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय…
