हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार के रोडवेज वर्क शॉप में अचानक खड़ी बस में आग लगने से हड़कंप मच गया आनन फानन में वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी सूचना पाकर फायर ब्रिगेड तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और बस और उसके आस पास लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया बताया जा रहा है कि वर्क शॉप में रिजेक्ट बस की कटिंग का काम चल रहा था उसी दौरान कटिंग से निकली चिंगारी से बस की सीट ने आग पकड़ ली हवा तेज होने के कारण आग ने पूरी बस और आस पास की जगह को अपनी चपेट में ले लिया फायर विभाग के सीएफओ नरेंद्र कुमार का कहना है कि रोडवेज वर्क शॉप पर आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची आग रोडवेज की पुरानी बस में लगी थी वर्क शॉप में रिजेक्ट बस की कटिंग का काम चल रहा था उसी दौरान कटिंग से निकली चिंगारी से बस मैं आग लगी हमारे द्वारा आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है ओल्ड इंडस्ट्रीइयाल एरिया हरिद्वार में बने रोडवेज बस वर्क शॉप में गाड़ियों की मेंटिनेंस का काम चलता है मगर बावजूद इसके इस वर्क शॉप में फायर संबंधित उपकरण नही है जो विभाग की लापरवाही को उजागर करता है गनीमत रही कि इस आग मैं कोई हताहत नहीं हुआ अब देखना होगा इस आग लगने के बाद रोडवेज बस वर्कशॉप में फायर उपकरण लगाए जाते हैं या नहीं
Related Posts
भारतीय एकता मंच में हुई दर्जनों महिलाएं शामिल
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में होगा संगठन का विस्तार-शादाब गुड्डू रुदपुर-(एम् सलीम खान) भारतीय एकता मंच की…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पहुंचे हरिद्वार ,बुआ की अस्थि का वीआईपी घाट पर किया विसर्जन……
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीआईपी घाट पहुंचकर अपनी बुआ की अस्थियो का विसर्जन…
आपदा प्रबंधन उत्तराखण्ड विनय रूहेला के पंतनगर एयरपोर्ट पंहुचने पर उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया …..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-)- मा0 मंत्री खेल, युवा मामले, श्रम एवं रोजगार भारत सरकार डॉ0 मनसुख मांडविया, मा0 मुख्यमंत्री मेघालय…
