लालकुआं (जफर अंसारी) लालकुआं पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कर्मकार कल्याण बोर्ड में चार सौ करोड़ की हुई गड़बड़ी के मामले में न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि यह गरीबों का पैसा है श्रमिकों के मन में आशंका है कि उनके पैसे का दुरुपयोग हुआ है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में बोर्ड में पंजीकरण का काम शुरू हुआ। उनके समय दो लाख लोग पंजीकृत हुए थे जिसमें श्रमिकों को स्वस्थ, बच्चों की पढ़ाई, शौचालय निर्माण आदि के लिए राशि मिलती है उनकी सरकार बोर्ड में ढाई सौ करोड़ छोड़कर गई थी उन्होंने पुरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीधे-सीधे घोटालेबाज बताया । साथ ही उन्होंने कहा कि वे बागियों की वापसी के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं हैं और पहले बागी नेताओ को सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए तब कहीं वापसी की सोचें। और उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी मैं किसी तरह का कलह नही है कांग्रेस पार्टी एक इमारत है जो अलग अलग ईटों पत्थरों से बनाई गई है जिसे सभी मिलकर मजबूत करने काम कर रहे है उन्होंने कहा कि 2022 कांग्रेस का है क्योंकि वर्तमान भाजपा की सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया गया है और ऐसे में 2022में प्रदेश कि जनता प्रदेश कि सत्ता कांग्रेस को सौंपने जा रहीं है जिससे प्रदेश विकास कि और अग्रसर हो सकें। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनका सीधे सीधे मुकबला भाजपा से है ना कि आम और सपा से।
Related Posts
निरंजनी और आनंद अखाड़े ने कुंभ मेले की पहली धर्म ध्वजा स्थापित,,,विधिवत कुंभ की हुई शुरुआत
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) धर्म नगरी हरिद्वार में कुंभ मेले का आगाज हो गया है श्री पंचायती अखाड़ा…
पौड़ी पुलिस की कार्रवाई – चेक बाउंस मामले में फरार वांरटी गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक…
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने 9.76 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफतार
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर- (एम सलीम खान) उत्तर प्रदेश के बिलासपुर से स्मैक लेकर आ रहे दो तस्करों को कोतवाली…
