कर्मकार कल्याण बोर्ड में हुई गड़बड़ी के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर लगाया चार सौ करोड़ रूपए का गबन करने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं (जफर अंसारी) लालकुआं पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कर्मकार कल्याण बोर्ड में चार सौ करोड़ की हुई गड़बड़ी के मामले में न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि  भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि यह गरीबों का पैसा है श्रमिकों के मन में आशंका है कि उनके पैसे का दुरुपयोग हुआ है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में बोर्ड में पंजीकरण का काम शुरू हुआ। उनके समय दो लाख लोग पंजीकृत हुए थे जिसमें श्रमिकों को स्वस्थ, बच्चों की पढ़ाई, शौचालय निर्माण आदि के लिए राशि मिलती है उनकी सरकार बोर्ड में ढाई सौ करोड़ छोड़कर गई थी उन्होंने पुरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीधे-सीधे घोटालेबाज बताया । साथ ही उन्होंने कहा कि वे बागियों की वापसी के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं हैं और पहले बागी नेताओ को सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए तब कहीं वापसी की सोचें। और उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी मैं किसी तरह का कलह नही है कांग्रेस पार्टी एक इमारत है जो अलग अलग ईटों पत्थरों से बनाई गई है जिसे सभी मिलकर मजबूत करने काम कर रहे है उन्होंने कहा कि 2022 कांग्रेस का है क्योंकि वर्तमान भाजपा की सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया गया है और ऐसे में 2022में प्रदेश कि जनता प्रदेश कि सत्ता कांग्रेस को सौंपने जा रहीं है जिससे प्रदेश विकास कि और अग्रसर हो सकें। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनका सीधे सीधे मुकबला भाजपा से है ना कि आम और सपा से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *