हरिद्वार (वंदना गुप्ता) वैसे तो अखाड़े की पेशवाई में कई तरह के रंग देखने को मिलते हैं लेकिन गुरुवार को शहर की सड़कों पर निकली श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े अग्नि और किन्नर अखाड़े की पेशवाई में कुछ ऐसे नजारे देखने को मिले जिसने सभी को आकर्षित किया अखाड़े का संत मोटरसाइकिल पर सवार होकर काला चश्मा और तन पर भस्म रमाए पेशवाई में निकला तो उसके साथ सेल्फी खिंचवाने वालों की भीड़ लग गई हर कोई इस संत के पास जाकर एक सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखा पेशवाई में जब लोगों का जमावड़ा ज्यादा लगने लगा तो पुलिस को लोगों को मौके से खदेड़ना पड़ा जिसके बाद संत बाइक से आगे बढ़ सका ऐसा नहीं कि फोटो खिंचवाने से इस संत को कोई दिक्कत थी लोगों को मना करने के बजाय यह संत खुद एक से बढ़कर एक पोस्ट देता नजर आया धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं तो लोगों में सेल्फी का क्रेज भी सर चढ़कर बोल रहा है और लोग साधु संतों के साथ सेल्फी ले रहे हैं क्योंकि साधु संत कुंभ में आकर्षण का केंद्र है
Related Posts
कोरोना का कहर- एक और छात्रा मिली कोरोना संक्रमित स्कूल बंद
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (जीजीआईसी दिनेशपुर की पांच छात्राओं की रिपोर्ट आई थी कोरोना पाज़िटिव) रूद्रपुर- जिले में…
भाजपा में जश्न तो कांग्रेसी खेमे में खामोशी 47 सीटों की जीत पर उत्तराखंड में भाजपा बनाएगी सरकार
ख़बर शेयर करें -अपने ही शीर्ष नेताओं की अनदेखी का शिकार हुए कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की राजनीति…
अवैध तमंचे व चाकू सहित तीन व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(एम् सलीम खान) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत…
