हरिद्वार (वंदना गुप्ता) वैसे तो अखाड़े की पेशवाई में कई तरह के रंग देखने को मिलते हैं लेकिन गुरुवार को शहर की सड़कों पर निकली श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े अग्नि और किन्नर अखाड़े की पेशवाई में कुछ ऐसे नजारे देखने को मिले जिसने सभी को आकर्षित किया अखाड़े का संत मोटरसाइकिल पर सवार होकर काला चश्मा और तन पर भस्म रमाए पेशवाई में निकला तो उसके साथ सेल्फी खिंचवाने वालों की भीड़ लग गई हर कोई इस संत के पास जाकर एक सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखा पेशवाई में जब लोगों का जमावड़ा ज्यादा लगने लगा तो पुलिस को लोगों को मौके से खदेड़ना पड़ा जिसके बाद संत बाइक से आगे बढ़ सका ऐसा नहीं कि फोटो खिंचवाने से इस संत को कोई दिक्कत थी लोगों को मना करने के बजाय यह संत खुद एक से बढ़कर एक पोस्ट देता नजर आया धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं तो लोगों में सेल्फी का क्रेज भी सर चढ़कर बोल रहा है और लोग साधु संतों के साथ सेल्फी ले रहे हैं क्योंकि साधु संत कुंभ में आकर्षण का केंद्र है
Related Posts
ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक चैती मेले का आगाज….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में ऐतिहासिक चैती मेले का आज 2 अप्रैल दिन शनिवार को उधम सिंह नगर…
हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा कल, देखिए पूरा कार्यक्रम…
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 जून को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।…
काशीपुर में लगेगा आईआई पी का बायोडीजल प्लांट,वैज्ञानिक नीरज आत्रेय
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में बायोडीजल प्लांट स्थापित करने जा रहा है। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है।…
