लालकुआं (जफर अंसारी) सेंचुरी पेपर मिल के तालाब में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। उसकी शिनाख्त पुराना बिंदुखत्ता के तिवारी नगर प्रथम निवासी छोटेलाल के 36 वर्षीय बेटे मंगल के रूप में हुई है। मंगल कल तड़के से अपने घर से लापता था। उसके परिजनों ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने 24 घंटे बाद आने के लिए कहा छोटेलाल पुलिस थाने पहुंचे तो पता चला कि एक अज्ञात शव सेंचुरी के तालाब में मिला है।जिसे छोटे लाल ने मंगल के रूप में पहचाना। मंगल के तीन बच्चे हैं। उसके घर में पत्नी और बूढे पिता है। मंगल घर के इकलौता बेटा था। वह शादी विवाह समारोह में डीजे लाइट का काम करता था। उसके घर में मंगल की मौत की सूचना से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल, सरकारी अस्पतालों में अब 207 जांचें पूरी तरह मुफ्त
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल, सरकारी अस्पतालों में अब 207 जांचें पूरी तरह मुफ्त …
जोशीमठ आपदा पर केंद्र और राज्य सरकार गंभीर अजय भट्ट…..
ख़बर शेयर करें -जोशीमठ से लौटने के बाद हल्द्वानी पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट…. लोगों को हर संभव…
शहर में धूमधाम से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस……
ख़बर शेयर करें -बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोह लिया सबका मन…. हल्द्वानी- हल्द्वानी में 74 वां…
