लालकुआं (जफर अंसारी) सेंचुरी पेपर मिल के तालाब में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। उसकी शिनाख्त पुराना बिंदुखत्ता के तिवारी नगर प्रथम निवासी छोटेलाल के 36 वर्षीय बेटे मंगल के रूप में हुई है। मंगल कल तड़के से अपने घर से लापता था। उसके परिजनों ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने 24 घंटे बाद आने के लिए कहा छोटेलाल पुलिस थाने पहुंचे तो पता चला कि एक अज्ञात शव सेंचुरी के तालाब में मिला है।जिसे छोटे लाल ने मंगल के रूप में पहचाना। मंगल के तीन बच्चे हैं। उसके घर में पत्नी और बूढे पिता है। मंगल घर के इकलौता बेटा था। वह शादी विवाह समारोह में डीजे लाइट का काम करता था। उसके घर में मंगल की मौत की सूचना से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
हल्द्वानी- फिल्म और धारावाहिक की तरह प्रेमी की हत्या करने वाली प्रेमिका सहित चार फरार आरोपियों पर 25-25 हज़ार का इनाम……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-हल्द्वानी के बहुचर्चित व्यापारी अंकित चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा तो कर दिया है लेकिन मुख्य…
भाजपा पार्षद अम्बर सिंह शराब के साथ पुलिस की गिरफ्त में
ख़बर शेयर करें -आदर्श आचार संहिता का जमकर उल्लघंन कर रहे भाजपाई भाजपा कर रही चुनावों को लगातार प्रभावित निर्दलीय…
मिला बीस साल पहले का बिछड़ा हुआ भाई, लेकिन मां बाप और भाई को पहचानने से इंकार…
ख़बर शेयर करें -भाई ने खुद ही ढुंढ निकाला बीस साल से बिछड़े भाई को परिजनों को पहचानने से इंकार…
