तिरंगा यात्रा में पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री…

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- शहीद स्मारक से भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने शिरकत की। यह तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक से निकलकर कार रोड मुख्य बाजार तक पहुंची इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ पर हर्षोल्लास के साथ इस उत्सव को मनाने की अपील की साथ ही राष्ट्रीयता के प्रतीक तिरंगे झंडे को अपने घरों में फहराने की अपील की।

 

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर में लोग तिरंगा फहरा रहे हैं देश में हर जाति धर्म मजहब के लोग स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। वहीं कांग्रेस द्वारा आजादी में भाजपा का कोई योगदान ना होने के बयान पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि यह कोई कहने की बात नहीं कि देश की आजादी में किसका योगदान नहीं रहा है,

 

देश की स्वतंत्रता में हर किसी का योगदान रहा है, अजय भट्ट ने कहा कि कुछ लोगों ने आजादी की कीमत लेनी चाहिए और कुछ लोग आजादी की लड़ाई लड़ कर चुप रहे। और इस तरह की बातें जो कर रहे हैं उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *