हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत थाना / चौकी में लगाया गया तिरंगे झंडे का स्टॉल….

रुद्रपुर- आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत 13.08.2022 से 15.08.2022 तक हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga ) अभियान का ऐलान किया है।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत थाना / चौकी में लगाया गया तिरंगे झंडे का स्टॉल….

इस अभियान के तहत देश के 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय के आदेशानुसार जनपद उधमसिंहनगर के प्रत्येक थाना / चौकी में झंडे का स्टॉल लगाया गया तथा तिरंगे झंडे का वितरण कर आमजनमानस को घर घर में तिरंगा झंडा फहराने हेतु प्रेरित किया गया।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत थाना / चौकी में लगाया गया तिरंगे झंडे का स्टॉल….