देखें वीडियो-किस तरह 4 साल की बच्ची परी को  ट्रैक्टर ट्राली वाले ने रोंधा,बच्ची की मौके पर मौत….

ख़बर शेयर करें -

 

दिनेशपुर-दिनेशपुर के वार्ड नंबर 7 निवासी प्रवीण नारंग कि 4 साल की बच्ची परी अपने घर के आगे गली में खेल रही थी। अचानक मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली गली से गुजर रही थी कि अचानक बच्ची उसके चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे की मां तथा पिता दोनों घायल अवस्था बच्ची को लेकर रोते बिलखते हुए दिनेशपुर निजी चिकित्सालय पहुंचे जहां हालत गंभीर देखते हुए नगर के स्वास्थ्य केंद्र में रेफर कर दिया।

 

वही प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर प्रदीप पांडे ने उपचार देने के बाद अत्यधिक स्थिति नाजुक होने के चलते रुद्रपुर रेफर कर दिया। रुद्रपुर निजी चिकित्सालय के चिकित्सक उपचार करने के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना पर परिजन रोने बिलख ने लगे। बाद मे मृत बच्ची को घर ले आए और सूचना पर पहुंची दिनेशपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी है।

 

मृतक बच्ची के पिता प्रवीण नारंग थाने के पास चाय का स्टॉल लगाकर रोजी रोटी कमाते हैं। इधर बच्चे की मां का रो रो कर बुरा हाल बन गया है। वही इस घटना के बाद से क्षेत्र में कोहराम मच गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि बच्चे अपने आप को बचाने की कोशिश कर रही है लेकिन लापरवाह ड्राइवर बिना देखे हुए बच्ची को रोंगते हुए चला जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *