जवान की मौत से शहर में शोक की लहर,ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 2 गांधी नगर में निवास करने वाले भारतीय सेना में जेसीओ पद पर तैनात धर्मेंद्र गंगवार का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक का पार्थिव शरीर रविवार को दोपहर 1 बजे लालकुआं पहुंचेगा।

 

बताते चलें कि लालकुआं नगर के वार्ड नंबर दो गांधी नगर में निवास करने वाले सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल से सेवानिवृत्त राम पाल गंगवार के पुत्र धर्मेंद्र गंगवार जोकि एएमई विभाग भारतीय सेना में जेसीओ पद पर सेवारत थे बीती रात भारतीय जवान धर्मेंद्र गंगवार का हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया जिनका पार्थिव शरीर वायुयान द्वारा  रविवार दोपहर को पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचेगा जहां से लालकुआं उनके आवास में पहुंचेगा जैसे ही जेसीओ धर्मेंद्र के निधन की सूचना उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।

 

वही लालकुआं नगर में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी, 36 वर्षीय मृतक धर्मेंद्र गंगवार के दो बच्चे हैं, जिसमें बड़ा 11 वर्षीय बेटा आर्यन कक्षा 5 में और छोटा 7 वर्षीय युग कक्षा दो में बी एल एम एकेडमी में अध्ययनरत है मृतक धर्मेंद्र गंगवार की धर्मपत्नी मीरा गंगवार का रो रो कर बुरा हाल है वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मृतक के घर पहुचकर शोक व्यक्त किया है

 

इधर मृतक जवान धर्मेंद्र के मामा प्रेसपाल गंगवार का कहना है कि वर्ष 2003 मई में धर्मेंद्र हल्द्वानी एएमई कोर सेंटर से भारतीय सेना में भर्ती हुआ था और वर्तमान में जेसीओ पद पर सेवारत था। उन्होंने कहा कि बीती रात उन्हें सूचना मिली की धर्मेंद्र की हृदय गति रूकने से मौत हो गई है उन्होंने कहा कि कल दोपहर 1 बजे तक उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *