खटीमा (मोहम्मद उस्मान अंसारी) आम आदमी पार्टी 2022 के चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। जिसके तहत आम आदमी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दे उठाकर जनता में अपनी पैठ बनाने में लगी है। अपनी इसी रणनीति के तहत आम आदमी पार्टी के खटीमा कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के ऑफिस में जाकर अधिकारियों को खटीमा क्षेत्र की टूटी सड़कों के लिए ज्ञापन दिया। और क्षेत्र की टूटी सड़कों के जल्द से जल्द निर्माण की मांग की। आपको बता दें खटीमा से छिनकी मार्ग जो लगभग साढ़े सात किलोमीटर से ज्यादा लंबा है। नानकमत्ता और खटीमा दोनों विधानसभाओं के अंतर्गत आता है। इस सड़क पर दो दर्जन से ज्यादा गांव स्थित हैं। जिनकी लगभग पचास हजार की जनसंख्या रोज इस टूटी सड़क से गुजरती है। सड़कों पर गड्ढों के चलते कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसमें अभी तक कई की मौत और दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द इस सड़क को बनाने की मांग की । वही लोक निर्माण विभाग खटीमा के सहायक अभियंता इंजीनियर केसी भट्ट ने बताया कि खटीमा छिनकी मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और डीपीआर बनाकर भेजी जा चुकी है पैसा आते ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
Related Posts
कुमाऊं प्रीमियर लीग में लापरवाही का खेल, बिना स्कोरबोर्ड के जारी टूर्नामेंट…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – कुमाऊं प्रीमियर लीग (KPL) को उत्तराखंड के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट के रूप में प्रचारित…
हल्द्वानी- ज्वेलर्स से रंगदारी लेने आया लॉरेंस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, पकड़ा गया हल्द्वानी निवासी युवक भी……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने के प्रकरण में गिरफ्तार हल्द्वानी के युवक के एलबी गैंग के संपर्क…
हल्द्वानी- हेड कांस्टेबल ने चाय देने में देरी पर युवक को मारा थप्पड़…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी कार्यालय में चाय लेकर आने में देरी पर हेड कांस्टेबल ने चाय लेकर गए युवक…
