हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार में शाही स्नान के लिए निकाली जा रही साधु-संतों की पेशवाई में लापरवाही से एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई मृतक का नाम नितिन दास है जो केरल राज्य का रहने वाला बताया जा रहा है दरअसल बृहस्पतिवार को हरिद्वार में कुंभ मेले का पहला शाही स्नान किया गया शाही स्नान के लिए सभी साधु संत शोभा यात्रा निकालते हैं सुबह करीब 9 बजे जब जूना अखाड़ा की पेशवाई निकाली जा रही थी तब अखाड़ा छावनी से थोड़ी ही दूरी पर अखाड़े की ध्वजा पकड़कर चल रहा 45 वर्षीय नितिन दास करंट की चपेट में आ गया बिजली के तारों से छड़ी टकराने के कारण उसके शरीर में भी करंट दौड़ गया और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने नितिन दास को मृत घोषित कर दिया जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ ज्ञान सिंह का कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति को लोगों द्वारा अस्पताल लाया गया था और उनके द्वारा बताया गया था कि इस को करंट लगा है उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई व्यक्ति द्वारा शाही स्नान में झंडा पकड़ा हुआ था और वह झंडा बिजली के तारों से टच होने के कारण पूरे शरीर में करंट लगने से मौत हुई है व्यक्ति अखाड़े की पेशवाई मैं झंडा पकड़े जा रहा था साथ ही दो से तीन और लोगों को भी करंट लगा था हमें सुनने में आया था मगर उन लोगों को हॉस्पिटल में नही लाया गया क्योंकि उनको ज्यादा करंट नहीं लगा दो मृतक का शव फिलहाल जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है दिनभर पुलिस मामले के बारे में बात करने से बचती रही क्योंकि इस मामले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है
Related Posts
किच्छा को विकास की रफ्तार देने आगे आए राजेश शुक्ला, मुख्य सचिव से की अहम भेंट
ख़बर शेयर करें -देहरादून- पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेश शुक्ला ने आज सचिवालय में प्रदेश के मुख्य…
ऊधम सिंह नगर मैं फिर की विजिलेंस की टीम ने रेड, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रशानिक आधिकारी गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- विजिलेस की टीम ने ड्यूटी लगाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत की होमगार्ड से…
जिला उद्योग केंद्र और आयोजक सहारा सर्वोथन समिति संस्था ने किया दो दिवसीय जागरूकता विकास कार्यक्रम आयोजित….
ख़बर शेयर करें -विकास खंड सभागार में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र और आयोजक सहारा सर्वोथन समिति संस्था दो दिवसीय जागरूकता…
