रुद्रपुर (एम सलीम खान) (नगर में निकली भव्य कीर्तन यात्रा जगह जगह हुआ स्वागत) नानकमत्ता गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में गुरुद्वारा प्रबध कमेटी ने गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पज प्यारों की अगुवाई और गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के साथ नगर कीर्तन निकाला। वही नगर कीर्तन का संगत ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। फूलों से सजी पालकी के आगे महिलाएं मार्ग में सफाई करती हुई चल रही थी वही युवा पानी छिड़क रहे थे। पंज प्यारों और गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे संघ ने फूलों की वर्षा की। पालकी के पीछे महिला संगत गुरुवाणी में कीर्तन करते चल रही थी। गुरु नानक इंटर कॉलेज के बैंड की धुन के साथ गुरु नानक इंटर कॉलेज ,बालिका इंटर कॉलेज, ब्राइट अकैडमी सहित अन्य स्कूलों के बच्चे तथा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे संगत ने नगर कीर्तन यात्रा में प्रतिभाग किया। नगर कीर्तन में रणजीत सिंह अखाड़ा की गतका पार्टी ने तलवारबाजी कर हैरतअंगेज करतब दिखाए जो आकर्षण का केंद्र बने रहे। वही दिनेशपुर में भी गुरु साहिब के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी भजन कीर्तन व अरदास के साथ गुरुद्वारा माता साहिब कौर में चल रहे पाठ अटूट लंगर के बाद विधिवत समापन हुआ। गुरद्वारा माता साहिब कौर के सरपरस्त बाबा अमृत सिंह खारा के नेतृत्व में चल रहे नगर कीर्तन के समापन पर उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आवाहन किया।
Related Posts
सितांरगज के पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री तीथर सिंह रावत को बताया लाफ्टर चैलेंज का कलाकार।
ख़बर शेयर करें -लालकुआ (जफर अंसारी) लालकुआ उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने…
भाजपा नेता दीपक वाली ने दिया पीड़ितों को आश्वासन उनके साथ न्याय होगा…….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- चिटफंड कंपनी संचालक द्वारा ठगे गए शहर के दर्जनों लोगों ने न्याय की मांग करते हुए…
छात्र संघ चुनाव वर्ष 2022-23 के लिए प्रशासन ने अधिसूचना जारी की…….
ख़बर शेयर करें -कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संघ चुनाव वर्ष 2022-23 के लिए प्रशासन ने जारी की अधिसूचना….. प्रवेश पत्र,फीस…
