दिनेशपुर पुलिस का वारंटीयो के खिलाफ अभियान जारी, दो वारंटी पुलिस की गिरफ्त में…

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में न्यायालय द्वारा जारी वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पुलिस द्वारा वाद सं0-5793/14 FIR NO- 81/2014 धारा 3/6/11 (1) (2) उ0प्र0 पशु क्रूरता अधि0 1960 व

 

 

 

 

गौ सरक्षण अधिनियम 2007 से सम्बन्धित (1)वारण्टी मुनव्वर पुत्र बदलू शाह निवासी ग्राम धर्मपुर पो रहमतगंज थाना स्वार जिला रामपुर (उ0प्र0) वाद सं0-7710/2018 FIR NO- 34/2018 धारा 376 भादवि से सम्बन्धित (2)वारण्टी देवाशीष गाईन

 

 

 

पुत्र विकास गाईन निवासी धोबीवाला बिजनौर उ0प्र0, हाल नि0 ग्राम रामबाग थाना दिनेशपुर, जनपद उधमसिंह नगर गिरफ्तार किया गया। जिसे मा न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।