अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में मतदान करेंगी : मीना शर्मा

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से विधायक पद के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी रही मीना शर्मा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में मतदान करेंगी l उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए हो रहे चुनाव में देशभर में पीसीसी डेलिगेट्स द्वारा अपने अपने मत का प्रयोग करना है l

 

 

 

जिसके तहत मीना शर्मा भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में अपना मत का प्रयोग करने के लिए कल सुबह देहरादून रवाना होंगी l उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़के और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है l

 

 

 

 

इधर मीना शर्मा ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड और पूर्व वन मंत्री नवप्रभात से चर्चा कर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *