विधायक शिव अरोरा ने छात्रा उपाध्यक्षा केशू दास का अपने कार्यालय पर स्वागत कर दी शुभकामनाएं….

ख़बर शेयर करें -

आभार वियक्त करने पहुँची केशू दास,विधायक ने छात्रा उपाध्यक्षा को शॉल ओढ़ाकर किया समानित….

रुद्रपुर-रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में छात्रा उपाध्यक्षा पद पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में कामयाब रही केशू दास आभार वियक्त करने विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पहुँची । जहाँ विधायक शिव अरोरा ने छात्रा उपाध्यक्षा को शॉल ओढ़ाकर समानित किया।

 

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि केशू दास हमारे बंगाली समाज के एक सामान्य परिवार से उठकर छात्र राजनीति में एक शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रही यह बहुत हर्ष की बात है निश्चित रूप से छात्र-छात्राओं की आवाज को सदैव बुलंदी से उठते हुए एक बेहतर कार्य करने की मिसाल पैदा करेगी ऐसा विश्वास है।

 

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने गो रक्षा दल की पूरी टीम की सराहना की जिन्होंने इस चुनाव में केशू दास के साथ पूरी लगन से मेहनत की और इतने बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करवाई। विधायक शिव अरोरा ने केशू दास को उनके अच्छे कार्यकाल के लिये बधाई दी। इस दौरान विजय वाजपेयी, राकू सनातनी, राधे, मनोज मदान, ललित बिष्ट, अंकिता अधिकारी,शोभित यदुवंशी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *