पंद्रह हज़ार की इनामी महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में वांछित इनामी आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया जिससे इनामी बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार का जेल भेजा जाए। इसी क्रम में एसएससी के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह और सीओ वंदना वर्मा के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया।

 

जिसमें पिछले काफी लंबे समय से वांछित चल रही 15000 की इनामी महिला को  मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देते हुए किच्छा के पलभट्टा बहेड़ी रोड के पास टोल टैक्स के बराबर से वांछित महिला को गिरफ्तार कर लिया। सीओ वंदना वर्मा ने खुलासे के दौरान बताया कि यह महिला काफी समय से स्मैक बेचने का कार्य कर रही थी

 

और अपना मूल स्थान छोड़कर उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में रहकर यह कार्य में लिप्त थी, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। उन्होंने बताया कि अभी और इनामी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं जिन को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *