चोरी की स्कूटी बरामद कर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया….

ख़बर शेयर करें -

चोरी की स्कूटी के साथ पुलिस ने एक युवक  को किया गिरफ्तार…..

रुद्रपुर- रुद्रपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा निर्देशन में और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चोरी के वाहनों की तलाश में और चोरी करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सोमवार को कोतवाली रुद्रपुर में वादी सुखलाल की तहरीर के आधार पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 05/2023 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात में दौराने विवेचना प्रकाश में आए

 

संदिग्ध की निशादेही पर मुकदमा वाला से सम्बंधित वादी की चोरी हुई स्कूटी वाहन संख्या UK06AF6371एक्टिबा बरामद होने पर युवक ऋतिक गौतम पुत्र चन्द्र शेखर निवासी घास मण्डी रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को उसके जुर्म धारा 379/411 भादवि में गिरफ्तार कर मंगलवार को  माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा युवक को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *