हल्द्वानी मे वनभूलपुरा वासियो के लिए नगर कीर्तन मे की गई प्रार्थना….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-हल्द्वानी में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित नगर कीर्तन में निर्भय खालसा सेवक जत्था द्वारा अपनी लंगर सेवा के साथ एक झांकी बनभूलपुरा वासियो के समर्थन में निकाली।

जत्थे के सयोंजक गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स ने कहा था कि जिस तरह मानवता की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उन्ही कदमो में चलते हुए आज मानवता के नाते सिक्ख समाज की संवेदना बनभूलपुरा वासियों के साथ है और माननीय उच्चतम न्यायालय पर भरोसा है कि जनता को न्याय मिलेगा।

इस दौरान जत्थे के विक्की नरूला, जस्सी चड्डा, बरविन्दर सिंह बॉबी, तरन बिन्द्रा, चरनजीत सिंह, सोनू चड्डा, मोनू चड्डा, मंगू बिन्द्रा, रणजीत नागपाल, हरपाल नरूला, रमन कपूर, त्रिलोक सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *