अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुँचे विधायक शिव अरोरा…..

ख़बर शेयर करें -

ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले विधायक शिव अरोरा…. 

रुद्रपुर- रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के सुभाष पार्क में आयोजित अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा (रजि) के राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुँचे विधायक शिव अरोरा। वही ब्राह्मण सभा ने कार्यक्रम में पहुचने पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा ब्राम्हण समाज भगवान परशुराम के विचारों का अनुसरण करते हुए काफी लंबे समय से अपने समाज को संगठित और समय समय पर सामाजिक कार्यो में सहभागिता करता रहता है।

 

विधायक ने कहा निश्चित रूप से आने वाले समय मे भगवान परशुराम का सुंदर सा चौक ओर भगवान परशुराम की भव्य दिव्य प्रतिमा को स्थापित किया जायेगा ऐसा संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा भगवान परशुराम हम सभी के लिये पूजनीय है उनके बारे में इतिहास में जो वर्णन है कि उन जैसे महान तपस्वी और महादेव के भक्त के रूप में समस्त संसार मे जाने जाते हैं। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने सम्मेलन में आये सभी महानुभाव अतिथि को शुभकामनाएं दी कि आपका संगठन समाज हित मे लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ते हुए।

 

इस प्रकार ही कार्य करता रहे। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नागेश त्रिपाठी,प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संगठन मंत्री संजीव शर्मा, रविन्द्र शर्मा, यू पी त्रिपाठी, देवेंद्र गोस्वामी, नितिन शर्मा , राहुल भारद्वाज, पुनीत तिवारी,उमेश कौशिक, मोहित शर्मा,पवन पांडेय, और अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *