विधायक ने फौजी मटकोटा में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को किया समान्नित….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-स्पोर्ट्स: ए वे ऑफ लाइफ एवं इमामी लिमिटेड के सौजन्य से फौजी मटकोटा रुद्रपुर में आयोजित खेल साक्षरता अभियान के निमित्त हुए खेल प्रतियोगिता में पहुँचे विधायक शिव अरोरा। वही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर विधायक शिव अरोरा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से खेल भावना के प्रति हमारे युवा पीढ़ी का लगाव दर्शाता है कि पूरे भारतवर्ष में भिन्न भिन्न खेल प्रतियोगिताओ में अपने कौशल के बल पर अनेको युवा खेलो में अव्वल रहते हैं। विधायक शिव अरोरा ने सभी युवा प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ओर कहा आप ओर बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन करे।

 

इस दौरान विधायक शिव अरोरा को आयोजन कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनदंन किया गया। वही इस दौरान कार्यक्रम में पार्षद मोहन लाल खेड़ा, राजीव चौधरी, मयंक कक्कड़, विजय कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *