हरिद्वार (वंदना गुप्ता) संत का चोला पहनकर संतों का अपने परिवार से कोई नाता नहीं होता है और उनके लिए पूरा विश्व ही परिवार होता है तेरह अखाड़ों में सबसे महत्वपूर्ण पंचायती निरंजनी अखाड़े ने एक महत्वपूर्ण बैठक की गई और उसमें एक कड़ा फैसला लिया गया अखाड़े द्वारा ऐलान किया गया है कि अखाडे के जो भी संत घर परिवार से रिश्ता रखे हुए हैं या फिर गृहस्थ जीवन जी रहे हैं उन सभी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अखाडे से बाहर किया जाएगा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि संन्यास परंपरा में आने के बाद संत का पुनर्जन्म होता है संत अपना घर, परिवार माता, पिता सभी मोहमाया त्याग देता है इसलिए संत बनने के बाद दोबारा गृहस्थ जीवन में लौटना या फिर घर परिवार व अन्य परिवारजनों से रिश्ता रखना संन्यास परपंरा के खिलाफ है निरंजनी अखाड़े के सभी संतों ने एकमत से ये फैसला किया है ऐसा करने वाले संतों को अखाडे से बाहर किया जाएगा।आपको बता दे कि सन्यास परंपरा के सात अखाड़े हैं जिसमें प्रमुख जूना ,निरंजनी, अग्नि ,आवाहन, महानिर्वाणी ,अटल आनंद है इन सभी अखाड़ों में लाखो की संख्या में नागा सन्यासीजिन्होंने सन्यास की दीक्षा लेने के साथ ही अपने घर परिवार को त्यागा है मगर कई ऐसे संत है जो अभी भी अपने परिवार से नाता रखे हुए हैं उन साधुओं के ऊपर अब बड़ी कार्रवाई निरंजनी अखाड़ा करने जा रहा है और जो भी साधु अपने परिवार से नाता रखेगा उनको अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा अखाड़े द्वारा सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया
Related Posts
हल्द्वानी के सालो पुराने मछली बाजार में अतिक्रमण को लेकर चला नगर निगम और प्रशासन का डंडा..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(ज़फर अंसारी) हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के निर्देश पर निगम कर्मचारियों के द्वारा…
सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित तस्कर को किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान 2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर पुलिस कि…
गाय की बछिया से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…….
ख़बर शेयर करें -शर्मशार करने वाला मामला, गाय की बछिया से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार…… लालकुआं- लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत…
