पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार….. 

ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने किया हत्या के आरोपी को गिरफ्तार….. 

ऊधम सिंह नगर- डायल 112 द्वारा कांलर ने थाना हाजा को सूचना दी की उसके खेत में किसी ने बोरी में डेड बांडी फेकी हुई है उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सिंतारगंज और प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुचे प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति को किसी ने मार कर बांडी घटनास्थल पर फेकना प्रतीत हुआ। सावित्री देवी पत्नी डोरी लाल निवासी ग्राम बहादुरपुर तह0 बहेडी ज़िला बरेली ने आकर अज्ञात शव की शिनाख्त अपने पति डोरी लाल के रूप में की और शाबिर पुत्र मो0 अजीज वार्ड नं0 07 किच्छा के विरूद्द नामजद तहरीर दी गयी।

 

जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0 अ0 सं0 73/23 धारा 302 भादवि बनाम शाबिर पंजीकृत किया गया उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक नगर और  क्षेत्राधिकारी के निर्देशन और प्रभारी निराक्षक कोतवाली किच्छा, थाना अध्यक्ष पुलभट्टा, व0उ0नि0 गोविन्द सिंह मेहता और प्रभारी निरीक्षक एस ओ जी के नेतृत्व मे विभिन्न टीमो का गठन किया गया। थाना पुलिस ने पंचायतनामा भर कर उक्त व्यक्ति की शिनाख्त हेतु जनपद के समस्त थानो और सरहदीय जनपदो से सम्पर्क किया ।

 

और जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक किच्छा द्वारा स्वंय की जा रही है दौराने विवेचना मुखबिर की सूचना पर आरोपी शाबिर पुत्र मो0अजीज निवासी वार्ड नं0 7 किच्छा को खुर्पिया मोड़ से सोमवार को समय 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया और  आरोपी की निशानदेही पर एक सूजा मय जूट की सूतली, और एक प्लास्टिक की पन्नी का टुकडा जिस पर मृतक का शव लपेटा गया था बरामद किया गया है ।आरोपी को समय से मा0 न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *