उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार से किया गया सम्मानित…..

ख़बर शेयर करें -

 सुषमा स्वराज पुरस्कार से महिलाओं को किया गया सम्मानित…..

 हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मंगलवार को
हल्द्वानी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा के क्षेत्र और खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली महिलाएं शामिल है। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी ने शिरकत की,

 

इस दौरान जिले की सैकड़ों महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रही महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी ने सभी महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

 

ताकि उनको और प्रेरणा के साथ ही प्रोत्साहन भी मिल सके। रेखा कुमारी ने कहा की भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए देश में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *