संजय ठुकराल को उनके सामाजिक और धार्मिक उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्वाचल महासभा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया…

ख़बर शेयर करें -

जे बी सिंह ने संजय ठुकराल को उनके सामाजिक और धार्मिक उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित….

रुद्रपुर- पूर्वांचल महासभा में आयोजित कार्यक्रम खिचड़ी महोत्सव में सामाजिक कार्यकर्ता संजय ठुकराल को उनके द्वारा किए गए सामाजिक और धार्मिक उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्वाचल महासभा के जे बी सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया l इस दौरान संजय ठुकराल ने सफल खिचड़ी महोत्सव कार्यक्रम की महासभा को शुभ कामनाएं प्रेषित की उन्होंने सभी को लोहड़ी और उत्तरायनी पर्व की भी बधाईयां दी उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति परंपराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं

 

उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए और बढ़चढ़ कर कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया इस दौरान वन निगम के पूर्व अध्यक्ष सुरेश परिहार, पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा,हिमाशु शुक्ला, मोहन तिवारी, धीरेंद्र मिश्रा, राजेश सिंह, अंकुर वर्मा, संतोष सिंह, आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *