हल्द्वानी (जफर अंसारी) उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी सल्ट उपचुनाव में ही हाफ गई है। आम आदमी पार्टी ने सल्ट विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में अपना उम्मीदवार ही खड़ा नहीं किया है, जबकि पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 70 की 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर चुके हैं, ऐसे में जब आम आदमी पार्टी के नेताओं से यह पूछा गया कि आखिर वह उपचुनाव क्यों नही लड़ रहे तो पार्टी नेताओं द्वारा संगठन बनाए जाने का बहाना दिया जा रहा है, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित टिक्कू का कहना है कि आम आदमी पार्टी अभी संगठन बना रही है और जल्द 2022 के चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती से उतरेगी और मुख्यधारा के रूप में प्रकट होगी हालांकि उनका साफ कहना है कि सल्ट उपचुनाव में उनकी पार्टी किसी को समर्थन नहीं दे रही है।
Related Posts
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रयासों से कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र में लगे 6 नलकूप……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र की पेयजल योजना के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने…
पर्यावरण के अनुकूल लैपटॉप जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण आज से शुरू..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग व एसेंचर के सहयोग से निर्मला सोशल रिसर्च एंड…
नैनीताल हाईकोर्ट का आदेश, डीएफओ के खिलाफ चार्जशीट पर रोक…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- तत्कालीन डीएफओ अभिलाषा को नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर के…
