हल्द्वान (जफ़र अंसारी) छात्र नेता सुंदर आर्य के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने छात्र नेता की प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। 23 फरवरी को छात्र नेता सुंदर आर्य ने लामाचौड़ स्थित प्रेमिका के घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्र नेता ने सुसाइड नोट में प्रेमिका और उसके परिवार वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने की बात लिखी थी, साथ ही उसने युवती से प्रेम विवाह किए जाने का भी जिक्र किया था, और बाद में युवती प्रेम विवाह से मुकर कर कहीं और शादी कर रही थी, मृतक के परिवार वालों ने प्रेमिका सहित उसके परिवार वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद आज मुखानी पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी के मामले में लामाचौड़ निवासी प्रेमिका को घर से गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Related Posts
हरियाली तीज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की शिरकत……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बालासौड़ स्थित लक्ष्मी वेडिंग पॉइंट में सुखरौ मण्डल महिला मोर्चा…
विधायक शिव अरोरा ने पार्क के सौन्दर्यकरण कार्य का किया शिलान्यास…..
ख़बर शेयर करें -विधायक शिव अरोरा ने प्रीत बिहार में पार्क के सौन्दर्यकरण कार्य का किया शिलान्यास….. रुद्रपर- विधायक शिव…
बाल विवाह रोकथाम एवं बच्चों की सुरक्षा पर तिरपालीसैंण में जागरूकता कार्यक्रम
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- जिला परिवीक्षा अधिकारी / जिला बाल संरक्षण अधिकारी के निर्देशानुसार राजकीय इंटर कॉलेज, तिरपालीसैंण में “बाल…
