शादी में शामिल होने आए किशोर की नदी मे डूबने से मौत……

ख़बर शेयर करें -

यहाँ मातम मे बदली शादी की खुशी,

लालकुआं-लालकुआं से शादी में शामिल होने आया किशोर की नदी (गधेरे) में डूब गया उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। वहीं इस हादसे से जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई, वही परिवार में कोहराम मच गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोंड़ा डोल के रहने वाले भीम सिंह फर्त्याल का परिवार लालकुआं के बिंदुखत्ता में रहता है। बताया जाता है बीते दिनों उनका 16 साल बेटा कृष्णा फर्त्याल ब्लॉक के ही लमटाना गांव में अपने मालाकोट में शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया।

यहां पर 1 जून को विवाह समारोह होना है। मंगलवार को करीब 11 बजे युवक सिरसोडा के पास में ही एक गधेरे में नहाने गया। यहां पर वह डूब गया। उसकी मौत हो गई। जैसे ही उसकी मौत की जानकारी परिवार के लोगों को मिली। सारी खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुँच गई। थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के अनुसार पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

बता दे कि मृतक ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा 82 % अंको से उत्तीर्ण की थी, मृतक के पिता ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं तथा माता गृहणी है। कृष्णा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे भाई था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *