लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित…..

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में मंगलवार को बाजपुर रोड स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा इंटर की स्टेट टॉपर रही जसपुर की बलिका तनु चौहान समेत हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में 90% या उससे ऊपर लाने वाले करीब 50 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया!

 

इससे पूर्व लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने सीबीएसई बोर्ड के 95% या उससे ऊपर अंक लाने वाले करीब 70 मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया था। इन दोनों सम्मान समारोह को सफल बनाने में हम सब के अति प्रिय सम्मानित खंड शिक्षा अधिकारी आर एस नेगी का विशेष सहयोग रहा है! लायंस क्लब काशीपुर सिटी परिवार आपका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त करता है।

 

उत्तराखण्ङ बोर्ड की इंटर की स्टेट टॉपर रही तनु चौहान पुत्री अनिल चौहान ने जसपुर, काशीपुर ही नही पूरे प्रदेश में नाम रोशन कर हम सब का मान बढ़ाया है। लायंस क्लब काशीपुर सिटी परिवार की और से आपको एवं सभी सफल हुए छात्र छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *