किच्छा (जफर अंसारी) झूलेलाल जयंती के अवसर पर किच्छा आवास विकास झूलेलाल मंदिर में विधायक राजेश शुक्ला, नगर पालिका चेयरमैन दर्शन कोली, सिंधी समाज के अध्यक्ष गुलशन सिंधी के साथ झूलेलाल जी मंदिर में माल्यार्पण कर उनकी आरती कर धूमधाम से झूलेलाल जयंती मनाया। भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर आयोजित भंडारे में विधायक राजेश शुक्ला ने प्रसाद वितरण किया जहां सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भगवान झूलेलाल के अवतार-धारण की ऐतिहासिक गाथा न केवल धर्म संकट से मुक्ति दिलाती है बल्कि सद्भावना, एकता एवं भाईचारे का प्रतीक है, जो आज की विषम परिस्थितियों में समाज एवं राष्ट्र को मजबूत बनाने में सार्थक सिद्ध होती है। भगवान झूलेलाल ने राष्ट्र को मजबूत बनाने हेतु एकमात्र उपाय आपसी प्रेम, सद्भावना एवं एकता बताया है। भगवान झूलेलाल के उपदेशों पर चलकर देश को शक्तिशाली बनाया जा सकता है। यही प्रेरणा चेटीचंड एवं चालीहा साहब से मिलती है। इस दौरान सभासद संदीप अरोरा, मंडल अध्यक्ष विवेक राय, सुभाष तनेजा, प्रमोद ठुकराल, मनमोहन सक्सेना, सभासद संदीप अरोरा, अविरल तिवारी, विशाल गुप्ता, मनोज सिंधी, मोहनलाल सिंधी, रविराज मान, वीरू बटला, रविंद्र आयलानी, धर्मेंद्र सिंधी, मनोज सिंधी, ताराचंद सिंधी, टीकम बजाज, लीलाधर सिंधवानी, हरीश मखीजा, मनोहर मखिजा, राजू वासवानी, देवानंद कारयानी, आकाश समेत सैकड़ों सिंधी समाज के लोग मौजूद थे।
Related Posts
प्रकोष्ठ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा डीएसबी परिसर नैनीताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया…….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 9…
लापरवाही-यातायात नियमों से खिलवाड़ कर रहे हैं रिक्शा व टुकटुक – बीच रोड से ही ले रहे हैं यू टार्न पुलिस का नहीं है खौफ
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी। (धीरज भट्ट)यातायात निमयों के साथ खिलवाड़ करने में रिक्शा व टुकटुक वालों को अहम रोल है।…
मीना शर्मा ने गुरुद्वारे में मथा टेका अमन और शांति की कामना की
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचकर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस…
