किच्छा (जफर अंसारी) झूलेलाल जयंती के अवसर पर किच्छा आवास विकास झूलेलाल मंदिर में विधायक राजेश शुक्ला, नगर पालिका चेयरमैन दर्शन कोली, सिंधी समाज के अध्यक्ष गुलशन सिंधी के साथ झूलेलाल जी मंदिर में माल्यार्पण कर उनकी आरती कर धूमधाम से झूलेलाल जयंती मनाया। भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर आयोजित भंडारे में विधायक राजेश शुक्ला ने प्रसाद वितरण किया जहां सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भगवान झूलेलाल के अवतार-धारण की ऐतिहासिक गाथा न केवल धर्म संकट से मुक्ति दिलाती है बल्कि सद्भावना, एकता एवं भाईचारे का प्रतीक है, जो आज की विषम परिस्थितियों में समाज एवं राष्ट्र को मजबूत बनाने में सार्थक सिद्ध होती है। भगवान झूलेलाल ने राष्ट्र को मजबूत बनाने हेतु एकमात्र उपाय आपसी प्रेम, सद्भावना एवं एकता बताया है। भगवान झूलेलाल के उपदेशों पर चलकर देश को शक्तिशाली बनाया जा सकता है। यही प्रेरणा चेटीचंड एवं चालीहा साहब से मिलती है। इस दौरान सभासद संदीप अरोरा, मंडल अध्यक्ष विवेक राय, सुभाष तनेजा, प्रमोद ठुकराल, मनमोहन सक्सेना, सभासद संदीप अरोरा, अविरल तिवारी, विशाल गुप्ता, मनोज सिंधी, मोहनलाल सिंधी, रविराज मान, वीरू बटला, रविंद्र आयलानी, धर्मेंद्र सिंधी, मनोज सिंधी, ताराचंद सिंधी, टीकम बजाज, लीलाधर सिंधवानी, हरीश मखीजा, मनोहर मखिजा, राजू वासवानी, देवानंद कारयानी, आकाश समेत सैकड़ों सिंधी समाज के लोग मौजूद थे।
Related Posts
गैंबिया नाले की सफाई का काम शुरु:दीपक बाली…….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- नगर निगम के वार्ड नंबर 35 में गैबिया नाले से परेशान लोगों की समस्या का समाधान…
बस और बोलेरो के आपस मैं सीधी टक्कर लगने से,पांच की मौत, छह लोग गंभीर रूप से हुए घायल……
ख़बर शेयर करें -चित्रकूट- झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार करीब दोपहर 12 बजे रैपुरा थाना के बगरेही लालापुर के…
जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर के तहत तालाब का किया शुभारंभ।…
ख़बर शेयर करें -गदरपुर-गदरपुर के पिपलिया नंबर एक गांव में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर जुगल किशोर पंत और मुख्य विकास…
