काशीपुर (सुनील कुमार) चैत्र नवरात्रि का शुभारम्भ हो गया ! इस अवसर पर काशीपुर में विभिन्न मंदिरों में माँ के प्रथम स्वरुप माँ शैलपुत्री का पूजन और अर्चना करने के लिए माँ के भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें देखने को मिली ! नगर के माँ मंशा देवी शक्तिपीठ मंदिर, माँ चामुंडा देवी शक्ति पीठ मंदिर के अलावा माँ बाल सुंदरी देवी मंदिर, चौराहे वाली माता मंदिर समेत अनेक मंदिरों में माँ के शैलपुत्री स्वरुप की पूजा की गयी ! मंदिरों में सुबह से ही माँ के भक्त लम्बी लम्बी लाइनों में लगकर अपनी अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करते दिखे ! माँ चामुंडा मंदिर करीब सौ वर्षों पुराना है और यहाँ की मान्यता है कि यहाँ जो भी श्रद्धालु माँ का भक्त अपनी मन्नत और मनोकामना मांगता है वो जरूर पूरी होती है ! चैत्र नवरात्री की शुरुआत हो गयी ! चैत्र नवरात्री के शुरू होने के अवसर पर देशभर के साथ साथ देवभूमि उत्तराखंड के मंदिरों में माँ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा ! इस मौके पर काशीपुर में माँ के मंदिरों में विशेष सजावट देखी गयी तो वहीं भक्तों में भी माँ के प्रथम स्वरुप के रूप में माँ शैलपुत्री की पूजा अर्चना करने का उत्साह दिखा ! माँ के भक्त लम्बी लम्बी लाइनों में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते दिखे ! नगर के मंदिरों में माँ के शैल पुत्री स्वरूप की पूजा करते भक्त दिखाई दिए ! नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा की जाएगी ! नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है ! इस दौरान लोग देवी के नौ रूपों की आराधना कर उनसे आशीर्वाद मांगते हैं ! मान्यता है कि इन नौ दिनों में जो भी सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करता है उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं ! यह8 पर्व बताता है कि झूठ कितना भी बड़ा और पाप कितना भी ताकतवर क्यों न हो अंत में जीत सच्चाई और धर्म की ही होती है ! इस बार चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल तक हैं !
Related Posts
सड़क हादसों को लेकर एसएसपी गंभीर, कहा- चालानी कार्रवाई कर खानापूर्ति न करें…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- सड़क हादसों को लेकर एसएसपी ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। एसएसपी ने मातहतों को चालानी…
स्वच्छता की पाठशाला एक नवाचारी प्रयोग नगर आयुक्त अभियान की की गई शुरुआत……
ख़बर शेयर करें -श्रीनगर- शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए श्रीनगर की नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा स्वच्छता…
सरकारी जलमग्न भूमि पर बनाया खेल का मैदान तहसील प्रशासन ने क्रिकेट मैदान के गेट पर लगाई सील।
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- कोटद्वार के सतीचौड में जलमग्न भूमि मे कुछ लोगों ने क्रिकेट खेल का मैदान बना दिया…
