देश की सरहद पर एक-एक इंच जमीन के लिए दुश्मनों से लड़ने वाले जवान को भटकना पड़ रहा अपनी ही जमीन के लिए दर-दर

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार (वन्दना गुप्ता )देश की रक्षा और देश की एक इंच जमीन दुश्मन मुल्कों के कब्जे में ना जाए इसके लिए भारतीय सैनिक अपनी जान का बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटते हैं मगर हरिद्वार में देश के लिए सब कुछ निछावर करने वाले एक जवान अपनी ही जमीन को लेने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है यह मामला हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र का है यहां एक प्रॉपर्टी डीलर ने जवान से धोखाधड़ी कर उनको बेची जमीन किसी और को भी बेच दी और उस जमीन पर आज तक जवान को कब्जा नहीं मिल सका इसको लेकर जवान ने कनखल थाने में तहरीर भी दी है मगर अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी अब जवान इस मामले में सरकार से इंसाफ की मांग कर रहा है

फोजी सचिन का कहना है कि मेरे द्वारा 2015 में कनखल थाना क्षेत्र रहने वाले महेश कुशवाह नामक प्रॉपर्टी डीलर से 1600 फूट प्लॉट छे लाख 50 हजार में खरीदा था काफी समय तक मेरे द्वारा बोला गया प्लॉट का दाखिल खारिज मेरे नाम पर कराया जाए मगर हर बार वह मुझे टालता रहा मुझे इस बात का काफी समय बाद पता चला कि उसके द्वारा मेरे साथ फ्रॉड किया गया है मेरे द्वारा प्लॉट पर जाकर देखा गया तो वहां पर किसी और व्यक्ति का कब्जा था मैने जब इसकी शिकायत मनोज कुशवाहा से की तो उनके द्वारा मुझे पिछले साल आठ लाख का चेक दिया गया मगर वह बाउंस हो गया उसके बाद में जुलाई में छुट्टी लेकर हरिद्वार आया और फिर उनके द्वारा मुझे 8 लाख 50 हजार का चेक दिया गया वह भी बाउंस हो गया महेश कुशवाह द्वारा ना तो मुझे प्लॉट दिया जा रहा है और ना ही मेरे पैसे मैं सरकार से मांग करता हूं कि या तो मेरे पैसे वापसी दिलाए जाए या फिर प्लॉट और महेश कुशवाह के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए इनका कहना है कि हम देश की एक-एक इंच जमीन के लिए सीमा पर खड़े हैं मगर उनसे बड़े दुश्मन हमारे देश के अंदर पैदा हो चुके हैं

फौजी द्वारा अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर कनखल थाने में तहरीर भी दी गई है मगर आज तक पुलिस द्वारा इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई क्षेत्राधिकारी डॉ विशाखा भदाणे का कहना है कि सचिन नाम के एक फौजी द्वारा हमें तहरीर दी गई है और उसमें बताया गया है कि उनके द्वारा किसी को पैसे दिए गए थे जमीन खरीदने के लिए मगर वह जमीन उनके नाम नहीं हुई और ना ही उन्हें पैसे वापस मिले इस मामले में हमारे द्वारा जांच की जाएगी और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *